भैंस चोरी करते एक युवक धराया
जुलाना। गांव किलाजफरगढ़ में भैंस चोरी करते एक व्यक्ति को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी। पिछले कई माह में जुलाना क्षेत्र से कई भैंस चोरी हो चुकी है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नेपाल के रहने वाले श्याम कुमार के नाम हुई है। पुलिस श्याम से पूछताछ करने में जुटी हुई है। गांव किलाजफरगढ़ निवासी राजेन्द्र ने जुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत रात्रि जब वह अपने मकान में परिवार के साथ सोया हुआ था। मध्यरात्रि में उसने घर में कुछ आवाज सुनी। जब राजेंद्र ने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो एक व्यक्ति घर में बंधी भैंसों को खोल रहा था। यहां तक के व्यक्ति द्वारा दो भैंस की बेल तो खोल चुका था जब वह तीसरी भैंस के जोड़े को खोलने लगा तब उसने मकान मालिक को बाहर निकलते हुए देख लिया था और वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा। राजेन्द्र ने बताया कि युवक का पैर फिसलने के कारण वह गिर गया था। जिस कारण उसे मौके पर ही पकड़ लिया था और इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। जिसकी पहचान नेपाल के रहने वाले श्याम कुमार के रूप में हुई है पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।