फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बुलेट मोटरसाइकिल के तेज आवाज बंद करने के लिए कहने पर युवक को गोली मारने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ही है। गांव सिंघाना निवासी लोकेश ने सफीदो थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि 10 फरवरी की रात जींद बाईपास स्थित एक ढाबे पर अपने साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। वहीं उसी वक्त वार्ड नंबर दो निवासी विकास भी अपने साथी लोकेश और महाबीर के साथ आ गया। पुलिस के अनुसार सोनू ने अपनी बुलेट बाइक से शोर मचाना शुरू कर दिया। विकास ने पर ऐतराज जताया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में विकास, लोकेश, महाबीर, दूसरे पक्ष से सोनू भी घायल हो गया। जब विकास व उसके साथी नागरिक अस्पताल पहुंचे तो यहां सोनू और उसके साथियों ने विकास को गोली मार दी। गोली विकास की आंख के ऊपरी भाग को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने लोकेश की शिकायत पर सोनू, बिट्टू, प्रवीन सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। पुलिस ने सोनू, बिट्टू उर्फ रजनीश, मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार
बुलेट से शोर मचाने के लिए रोकने पर मारी थी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें