अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता की पिटाई करने पर पुलिस ने पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैन नगर निवासी रामनदीप कौर ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर 2015 को उसकी शादी पटियाला निवासी जगजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पटियाला निवासी पति जगदीप सिंह, सास गुरमति कौर, ननद नवनीत कौर, देवर मेलबर्न आस्ट्रेलिया निवासी रणजीत सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का केस