गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। दिल्ली-पटियाला हाईवे पर रविवार देर शाम बसंत विहार के सामने एक बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
गांव खरल निवासी जगदीश नैन अपने परिवार के साथ शहर के राम नगर में रहता है। उनका 24 वर्षीय पुत्र गुरमेल रविवार शाम को अपने किसी दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने गया था। वह जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरियल चौक की तरफ से शहर की ओर आ रहा था तो बसंत विहार के सामने पीछे से किसी गाड़ी वाले ने गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शहर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई रमेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनके निधन पर बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला,जगरूप सिंह सुरजेवाला, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, दिलबाग लौन, रामफल मोर पूर्व सरपंच, पप्पू सुदकेन, बिट्टू नैन धरोदी , गंगा सिंह लोहचब, पूर्ण सुदकैन, ऋषिपाल अनदाना व सतबीर उझाना ने शोक व्यक्त किया।