30जेएनडी31: रंगोली का निरीक्षण करते हुए एसडीएम डॉ. किरण सिंह। संवाद
उचाना। विधानसभा का चुनाव अब जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है उसकी रंगत भी बदल रही है। सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए उनके दर पर दस्तक दे रहे हैं। दूसरी ओर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी हिदायत का अनुपालन करते हुए विभिन्न सामाजिक और शिक्षण संस्थाएं मतदाताओं को जागरूक करने और प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं।
इसी कड़ी में रिटर्निंग अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने एसडीओ सुनीता को स्वाइप ऑफिसर नियुक्त किया है। एसडीओ विभिन्न शिक्षण संस्थानों से तालमेल करके युवाओं को मतदान की शपथ दिलवाकर उन्हें प्रेरित कर रही हैं। शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना कि बेटियों ने उपमंडल परिसर के मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोली बनाई है, जो सभी नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. किरण सिंह, प्राचार्य प्रमिला मालिक ने रंगोली का निरीक्षण करते हुए छात्रों की कलाकारी की सराहना की। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों का आह्वान किया कि वे मतदान को लेकर जागरूकता फैलाने में प्रत्येक विद्यालय में पोस्टर, भाषण व स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन करें। इस अवसर पर रणपाल श्योकंद, रामप्रसाद, शीशपाल, गुलशन कुमार, विकास खटकड़, विकास, नफेसिंह खटकड़ मौजूद रहे।
30जेएनडी31: रंगोली का निरीक्षण करते हुए एसडीएम डॉ. किरण सिंह। संवाद