फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुरबरा में हुई सीपीआईयू बैठक

Thu, 20 Feb 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी28-सीपीआईयू की समीक्षा को लेकर आयोजित मीटिंग में भाग लेते हुए शिक्षक। संवाद - फोटो : bhadarwah
विज्ञापन
उचाना। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुरबरा में सीपीआईयू (संकुल परियोजना कार्यान्वयन इकाई) की समीक्षा बैठक बलजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। क्लस्टर के कक्षा एक से तीन तक पढ़ाने वाले अध्यापकों और राममेहर एबीआरसी ने भाग लिया। बैठक में एफएलएन शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति, निपुण लक्ष्य प्राप्ति, प्रिंट समृद्ध वातावरण, कक्षाओं में शिक्षण संदर्शिका अनुसार कार्य कराने, शैक्षिक नवाचारों, पीटीएम-एसएमसी की मासिक बैठक, कक्षा एक से तीन में भेजे गए प्रश्नपत्रों का आकलन व पुनरावृत्ति कराना और रिकॉर्ड बनाकर रखना। अध्यापकों ने अपने कक्षा शिक्षण के दौरान कम लागत से निर्मित टीएलएम का प्रयोग करने आदि विभिन्न शिक्षण संवर्धन विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें