19जेएनडी20-बैठक में शामिल माकपा के पदाधिकारी। संवाद
नरवाना। जिलास्तरीय त्रिवार्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा की बैठक मंगलवार को कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सतबीर खरल ने की। कमेटी सचिव नरेश दनौदा ने बताया कि तीन और चार दिसंबर को होने वाला जिलास्तरीय सम्मेलन राज मिस्त्री वाले विश्वकर्मा मंदिर में होगा। उन्होंने कहा कि देश में माकपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर तीन वर्ष में ब्रांच से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मेलनों का आयोजन करती है। इस अवसर पर जिला सचिव मंडल सदस्य का. कपूर सिंह, मा. चांद बहादुर, जोधसिंह, डिंपल, विजेंद्र और रमेश भी मौजूद रहे। संवाद