फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रास्ते पर मिट्टी डाल रहे किसान पर चचेरे भाई-भाभी ने किया हमला

Tue, 23 Jul 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। गढ़वाली खेड़ा में खेत के रास्ते में मिट्टी डाल रहे किसान को रोककर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने पर जुलाना थाना पुलिस ने दंपती मनजीत व उसकी पत्नी मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गढ़वाली खेड़ा निवासी मोहित ने बताया कि वह 21 जुलाई को अपने खेत के रास्ते पर मिट्टी डाल रहा था। इस दौरान उनका चचेरा भाई मनजीत व उसकी पत्नी मोनिका वहां आई और रोकने लगे। इस दौरान दोनों ने झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपियों ने उस पर डंडे व तेजधार हथियार से वार किया। पड़ोसं में काम कर रहा सिंधु वहां पर आया और छुड़वाने का प्रयास करते हुए उसके पिता को मारपीट की सूचना दी। उसके पिता ने मौके पर आकर छुड़वाया। मोहित ने आरोप लगाया कि मनजीत तेजधार हथियार लिए हुए था और उसकी पत्नी डंडा। आरोपियों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। जुलाना थाना के एएसआई कुलदीप ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें