फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विकास कार्याे में अनदेखी को लेकर पार्षदों ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Jul 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी24-शहर में प्रदर्शन करते पार्षद और प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शहर के विकास कार्याे में अनदेखी को लेकर नगर पार्षदों और प्रतिनिधियों ने रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक से वापस नगर परिषद कार्यालय तक रोष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता वार्ड नंबर 16 पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंगला की।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले सभी नप कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंगला और पार्षद आशुतोष शर्मा ने बताया कि शहर में विकास कार्यों को लेकर अनदेखी हो रही है। मुख्य सडक़ें अब गड्ढों का रूप धारण कर चुकी है। थोड़ी सी बारिश होते ही सडक़ों पर हादसे होने शुरू हो जाते हैं। शहर में बने नाले गंदगी से अटे पड़े हैं जिनकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती। सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। बेसहरा पशुओं के कारण लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं पार्षदों ने ओल्ड कोर्ट रोड की निकासी व शहर की लचर व्यवस्था के लिए चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नप प्रधान अपने चहेते पार्षदों के ही काम करवाती है। दूसरा कोई पार्षद अपने वार्ड से संबंधित काम लिखवाता है तो दिखावे के तौर पर एक बार तो लिख दिए जाते हैं लेकिन उसके बाद फिर उस कार्य को कटवा दिया जाता है। उस कार्य से संबंधित कोई भी टेंडर नहीं लगाया जाता। इससे तो नप में भाई भतीजावाद साफ तौर पर नजर आ रहा है।
इस अवसर पर विनोद रायका, प्रदीप मोर, डॉ. संजय, चरणजीत मिर्धा, सोनू, जगरूप सुरजेवाला, विधा रानी, बलजीत मोर, अमनदीप बेलरखा, विनोद मंगला, रोहताश सिंगला, रोशनलाल मित्तल, सरदार हरचरण सिंह, डॉ. शमशेर अमरगढ़, महेशी हलवाई, अर्जुन गोयल, प्रदीप सिंगला, पप्पू बागड़ी, पवन मित्तल, बाबी जिंदल, काका, दीपक सिंगला, देवीराम गर्ग, धौला नैन, संजीव धमतान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें