फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फैक्टरी में आग लगने से कॉटन जली

Thu, 21 Mar 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी16 : कॉटन फैक्टरी में आग लगने से जली कॉटन। संवाद
विज्ञापन
जींद। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शॉट सर्किट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित जींद सर्जिकल फैक्टरी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। फैक्टरी से धुआं उठता देखकर कर्मचारियों ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह फैलती चली गई। इस बीच आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बुझाया। इस दौरान फैक्टरी में रखी कॉटन जल गई। वहीं पानी से भी कॉटन खराब हो गई। फैक्टरी मालिक सुशील गोयल ने बताया कि फैक्टरी में कॉटन स्पीनिंग का कार्य चल रहा था। अचानक धुआं उठा और कॉटन में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी कॉटन पर गिरी है।

21जेएनडी16 : कॉटन फैक्टरी में आग लगने से जली कॉटन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें