फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपास में गिराव का दौर जारी

विज्ञापन
पुरानी मंडी में आई कपास की फसल। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कुछ दिनों से निरंतर बढ़ रहे कपास के भाव में गिरावट आ रही है। सोमवार को 5499 रुपये प्रति क्विंटल तक कपास के भाव पहुंचे थे। मंगलवार को कपास के भाव 5299 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। बुधवार को भी कपास के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को 149 रुपये प्रति क्विंटल कम कपास के भाव हुए। सबसे अधिक कपास का भाव 5150 रुपये प्रति क्विंटल रहा। आढ़ती बिरखा गर्ग, सज्जन चौधरी व रामनिवास ने कहा कि कपास के भाव रूई और बिनौल के भावों के अनुसार कम ज्यादा होते रहते हैं। रूई व बिनौले के भाव मंगलवार को कम होने के चलते कपास के भाव भी कम हो गए हैं। किसान सुरेंद्र, महेंद्र, देवा सिंह ने कहा कि सोमवार को 5499 रुपये प्रति क्विंटल कपास के भाव रहे थे। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह ने कहा कि कपास के भाव बीते सप्ताह की अपेक्षा बुधवार को कम हुए। 5150 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें