शुक्रवार शाम तक 12 चिकित्सकों और दस पत्रकारों की कोरोना रिपोर्ट आएगी। वीरवार शाम को इनके सैंपल लिए गए थे। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से यह सैंपल लिए गए थे। इन रिपोर्ट पर कोरोना से जंग में आगे की लड़ाई बहुत कुछ निर्भर करती है। अभी जिला कोरोना मुक्त है, लेकिन वीरवार शाम को लिए गए चिकित्सकों व पत्रकारों के सैंपल में अगर कोई पॉजिटिव मिला तो प्रशासन की ओर से बड़ा कदम उठाया जा सकता है। देश के अन्य जगहों पर चिकित्सकों व पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव आने के मामले सामने आए हैं।