फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 58 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले सप्ताह जहां औसतन रोजाना 20 मरीज सामने आ रहे थे वहीं शनिवार को 58 संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को 1234 लोगों की रिपोर्ट मिली है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 1234 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें से 58 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिले में अब 2586 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 650 लोगों के सैंपल लिए थे। जिले में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 2285 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में फिलहाल 257 लोग संक्रमित हैं। 16 लोगों को नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें