फोटो 28जेएनडी19-लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक करते हुए। स्रोत सदस्य
उचाना। स्वच्छता अभियान के तहत उचाना में आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गीला व सूखा कचरा डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कोऑपरेटिव सोसायटी के राकेश कुमार ने लोगों को बताया कि गीला कचरा हरे रंग के डस्टबिन में व सूखा कचरा नीले रंग के डस्टबिन में डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने आसपास सफाई रखें और कचरा इधर-उधर फेंकने की बजाय निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार चलाकर आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है, ताकि उचाना को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। संवाद