फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंबेडकर जयंती पर सामाजिक समता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ग्राम पंचायत जामनी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच दलबीर सिंहरोहा ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय और समानता की नींव आज भी राष्ट्र को एकजुट और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन कर रही है। भाजपा जिला सचिव अनिता जामनी ने कहा कि बाबा साहब के विचार हमें न्याय, शिक्षा और समान अधिकारों के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से एक सशक्त और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुनील भूरायण, जगदीश, धूप सिंह, नरेश और नीलम सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें