फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निर्माण मजदूर 10 जुलाई को डीसी कार्यालय पर डालेंगे पड़ाव

Thu, 04 Jul 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी18: बैठक करते हुए भवन निर्माण कामगार यूनियन के पदा​धिकारी। स्रोत यूनियन
विज्ञापन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा ब्लॉक कमेटी की बैठक बुधवार को ब्लॉक उपप्रधान जोगिंद्र की अध्यक्षता में हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित सूबेसिंह स्मारक सीटू कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि निर्माण मजदूरों की 90 दिन की तसदीक कोई भी निगम के जेई लेबर इंस्पेक्टर व संबंधित अधिकारी नहीं कर रहे हैं। श्रम कल्याण बोर्ड के कार्यालय में रोजाना सैंकड़ों निर्माण के मजदूर आ रहे हैं लेकिन 10 से 20 का आवदेन ही हो पा रहा है। निर्माण मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए 10 व 11जुलाई को डीसी कार्यालय के आवास पर 24 घटे का पड़ाव डाला जाएगा। फिर भी सरकार नही मानी तो 21 जुलाई को श्रम मंत्री आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 24 जुलाई को श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय सेक्टर 4 पंचकूला पर अनिश्चितकाल पड़ाव होगा।
ब्लॉक उपप्रधान जोगिंद्र ने बताया कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, निर्माण मजदूरों को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया है। निर्माण मजदूरों के काम की 90 दिन कि वैरिफिकेशन जो पहले यूनियन करती थी अब उसकी जिम्मेदारी पंचायत सचिव, नगर निगम के जेई, लेबर इंस्पेक्टर, पटवारी, कानूनगो को सौंप रखी है, लेकिन कोई भी अधिकारी इस कार्य को करने को तैयार नही है। निर्माण मजदूर दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक गए हैं लेकिन उनकी वेरिफिकेशन नहीं कर रहे हैं। इसके कारण निर्माण मजदूरों को बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएससी के मार्फत बोर्ड में भ्रष्टाचार कम होने की बजाय और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें