फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुरानी अनाज मंडी में होगी कांग्रेस की जन आक्रोश रैली

Mon, 25 Dec 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी36: सुभाष गांगोली।
विज्ञापन
जींद। सफीदों से विधायक सुभाष गांगोली सोमवार को सफीदों में अपनी जन आक्रोश रैली करेंगे। इसमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत कई विधायक शिरकत करेंगे। रैली में कांग्रेस जींद के बाद अब सफीदों में अपनी ताकत दिखाएगी।
विज्ञापन


पूरे जिले में एकमात्र सुभाष गांगोली ही कांग्रेस के विधायक हैं। पांच विधानसभा सीटों वाले जींद जिले में तीन सीटों पर जजपा के विधायक, एक पर भाजपा तथा एक पर कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सफीदों में कांग्रेस को पहले की तरह ही मजबूत करने का प्रयास करेंगे। सुभाष गांगोली रैली में भीड़ जुटाकर यह साबित करेंगे कि आज भी सफीदों में उनका ही दबदबा है और कांग्रेस सफीदों से फिर जीत हासिल कर सकती है। ऐसे में देखना होगा कि सफीदों की रैली में लोगों की कितनी भीड़ जुटती है। वहीं सफीदों का काफी क्षेत्र पानीपत व सोनीपत जिले से भी लगता है। सफीदों विधानसभा क्षेत्र सोनीपत लोकसभा के अंतर्गत आता है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र पर भी इस रैली का काफी प्रभाव पड़ेगा। सुभाष गांगोली इस रैली में प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य विधायकों को बुलाकर यह दिखाने का प्रयास करेंगे कि उनकी कांग्रेस में पकड़ काफी मजबूत है और वही कांग्रेस की टिकट के यहां से फिर दावेदार हैं। अब रैली में जुटने वाली भीड़ ही तय करेगी कि सुभाष गांगोली का लोगों में पहले वाला जलवा कायम है या फिर कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें