फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन में जा रहे कांग्रेस नेता हिरासत में, जुलाना में किसान नेता भी डिटेन किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सफीदों में ब्लॉक प्रधान रणबीर भुसलाना के नेतृत्व में नेता और कार्यकर्ता नई अनाज मंडी से दिल्ली रवाना हो रहे थे। इसी दौरान सदर थाना प्रभारी चंद्रपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में सरदार निरवैल सिंह, नरेश जांगड़ा, सुरेंद्र राणा सिंघाना, मदन पांचाल, कृष्ण पाटिल, किसान नेता विक्की बेरीखेड़ा, उमेद सिंह, सोनू राणा, संजय बिटानी, इकबाल सिंह और संजीव मुआना सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं, जुलाना में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के प्रधान नरेंद्र ढांडा और ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा को हिरासत में लिया। दोनों को दोपहर करीब दो बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें