फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हमीरगढ़ में पहुंचा सुरजेवाला का अस्पताल

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। मरीजों को दवाइयां वितरित करते हुए। स्रोत ग्रामीण।
विज्ञापन
नरवाना। गांव हमीरगढ़ की रामदासिया चौपाल में रविवार को आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर और सामान्य बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। नरवाना के जयराम अस्पताल की डॉ. गरिमा (एमबीबीएस) और उनकी टीम ने सेवाएं दीं। इस मोबाइल अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला संभाल रहे हैं। बलजीत सिंह, मिश्रा देवी, किताबो देवी, संदीप सिंह और बलिंदर नैन सहित अन्य लोगों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें