फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री पर निगरानी रखे संबंधित विभाग : मीणा

Fri, 05 Apr 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेते जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्रोत
विज्ञापन
जींद। एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के आयुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो इसके लिए संबंधित विभाग तत्परता से निगरानी करें और इसके लिए दूसरे राज्यों की सीमा पर विशेष ध्यान देकर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए नकदी व उपहार देने की घटनाएं पर्व में होती रही है। इसके लिए अवैध रूप से सामान का आयात व निर्यात करने वाले लोगों पर जीएसटी को लेकर भी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने आयुक्त को आश्वासन देते हुए कहा कि जिला में किसी भी प्रकार से अवैध शराब नही बिकने दी जाएगी। जिला के साथ लगते दूसरे राज्यों के बॉर्डर व अन्य संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने जिला अधिकारियों से कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो इसके लिए संबंधित विभाग तत्परता से निगरानी करें और समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों पर रिकॉर्ड भी चेक करें। किसी भी हाल में जिला में अवैध शराब ना मिले। अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी गांव स्तर पर सरपंच, नम्बरदार, पटवारी तथा ग्राम सचिव की सूचना एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों को मुहैया करवाएं ताकि समय-समय पर अवैध रूप की शराब की गतिविधियों के बारे में नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें