12जेएनडी16-बैठक में मौजूद कंप्यूटर प्रोफेशनल। स्रोत स्वयं
जींद। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के संयोजक राजेश गौतम ने कहा कि संघ संबंधित बीएमएस के सभी कर्मचारियों ने 15 जुलाई से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। उन्होंने जींद में बैठक कर हड़ताल को लेकर चर्चा भी की।
बताया कि इसका कारण यह है कि संगठन ने जब भी कोई आंदोलन किया उनको लिखित में समझौता पत्र दिया गया, लेकिन उस पर सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए संघ ने इस वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन में जाने का फैसला लिया। इसके कारण प्रशासन के द्वारा दी जाने वाली कंप्यूटर की सभी सेवाएं ठप रहेगी। इससे सरकार को एक दिन में करोड़ों रुपये का नुकसान होगा।
रजिस्ट्री का पंजीकरण से लेकर हरियाणा पहचान पत्र जैसी सेवाएं ठप रहने का अनुमान है। सरकार से आग्रह किया कि हमारा संगठन कार्य पर विश्वास करता है हमारी मांगों के प्रति विचार करते हुए सरकार हमारी मांगें मानें, जिससे आमजन को भी कार्य करवाने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो वे हड़ताल को वापस लेने का फैसला नहीं लेंगे।