फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कंप्यूटर ऑपरेटर 22-23 को विधायकों के आवास के बाहर देंगे धरना

Sun, 21 Jul 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी24: प्रदेश प्रेस प्रवक्ता राजेश श्योकंद। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ की ओर से प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल के छठे दिन भी सरल केंद्र नरवाना में कामकाज बंद रहा। ई-दिशा केंद्र में रिहायशी प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, जमाबंदी, इंतकाल एवं रजिस्ट्री से संबंधित सेवाएं प्रदान की जाती हैं। मांगें न माने जाने से खफा कर्मियों ने आंदोलन को तेज करते हुए 22 और 23 को सभी विधायकों के आवास के बहर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक धरना देने का फैसला किया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता राजेश श्योकंद ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। जब तक वह पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी। 18 जुलाई को सीएम आवास का घेराव किया और मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों के साथ 19 तारीख को वार्ता हुई। पहले दौर की वार्ता सीएम के मुख्य प्रधान सचिव आरके खुल्लर के साथ हुई। उन्होंने सभी मांगों को जायज कहते हुए कहा कि कुछ मांगों पर सहमति बन चुकी है। उसके बाद दूसरे दौर की वार्ता प्रिंसिपल सेक्रेटरी वी उमाशंकर के साथ हुई, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला। अब 24 जुलाई को वार्ता का समय आईटी डॉयरेक्टर अजय तोमर के साथ निर्धारित हुआ है, लेकिन वे हड़ताल पर डटे रहेंगे। सरकार को बिना किसी देरी के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में कई संगठनों ने हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ का समर्थन किया है।

20जेएनडी24: प्रदेश प्रेस प्रवक्ता राजेश श्योकंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें