फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में फटा कंप्रेशर, दुकानदार का उड़ा हाथ

विज्ञापन
गांव रोजला में दुकान में बिखरा पड़ा सामान और दुकानदार का कटा हुआ हाथ। - फोटो : Jind
विज्ञापन
रोजला गांव में रविवार को पंक्चर बनाने की दुकान में कंप्रेशर फटने से 50 वर्षीय दुकानदार जागर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जागर का एक हाथ भी कट गया। जागर को सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गांव रोजला में जागर का अपने मकान के साथ ही टायर का पंक्चर लगाने की दुकान है। रविवार सुबह कंप्रेशर को चला रहा था तो हवा का अधिक प्रेशर होने के कारण वह फट गया, इसमें उसका हाथ कट गया। दुकान में रखा सामान बिखर गया। परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, मगर परिजन उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें