फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का शीघ्र हो निपटान : एडीसी

Wed, 19 Feb 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार में सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई। एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटान अधिकारी समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों का शीघ्र समाधान मिल सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ अनिल दून, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार और डीडीपीओ संदीप भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें