फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली कनेक्शन न देने की शिकायत, पता चला बिल है बकाया

Tue, 09 Jul 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी10: समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासन के लगाए गए समाधान शिविर में एसडीएम मनीष फोगाट की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान 33 फरियादी पहुंचे। इनमें से ज्यादातर की शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय दुरुस्त करवाने की थी। इसके अलावा बिजली, पेंशन, कब्जा छुड़वाने की भी शिकायतें आईं। एसडीएम ने आम जनता की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश दिए। शिविर में बहादुरगढ़ गांव निवासी कुलदीप ने बताया की उन्होंने एक किलोवाट घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए बिजली विभाग में आवेदन किया था, लेकिन उसको अब तक कनेक्शन नहीं दिया। संबंधित अधिकारी ने उनकी फाइल चेक करते हुए बताया कि उनके पिता भन्नाराम के नाम से 42097 रुपये की राशि बिजली का बिल बकाया है। इसकी वजह से उन्हें मीटर नहीं दिया गया। वहीं कालवा गांव के निवासी सत्यवान की जमीन पर जोर-जबरदस्ती करके कच्ची नाली बनाने का मामला आया। उन्होंने बताया कि सुभाष, कर्मवीर व बल्लू ने उनकी जमीन में कच्ची गली निकाली हुई है। कहने पर भी नहीं हटा रहे। शिविर में नायब तहसीलदार राजेश गर्ग, एएसआई सुरेश कुमार डीएचबी के जेई सीताराम, पंचायती राज के एसईपीओ शकूर खान मौजूद रहे।

08जेएनडी10: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें