फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर बैठे साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर करें साइबर क्राइम की शिकायत

Thu, 22 Feb 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सरकार बेहद गंभीरता के साथ कार्य कर ही है और आम नागरिकों को भी साइबर ठगी से बचने के लिए अलर्ट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे ऐसे मामलों की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। पुलिस तत्काल साइबर फ्रॉड के मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी इससे फ्रॉड को रोका जा सकेगा। इसके अलावा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी करने वाले बेहद शातिर होते हैं व लोगों को सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों का झांसा देते हुए उनके साथ ठगी करने का प्रयास करते हैं। इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए है कि वह आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग कर रहे हैं। साइबर ठग क्लोन वेबसाइट तैयार करके भी लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बैंक डिटेल कभी किसी से साझा न करें। उन्होंने जिला के युवाओं से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जितनी जल्दी सूचना दी जाए, उतना ही बढिया ताकि आगे की ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए पीडि़त को त्वरित सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति साइबर क्राइम की वेबसाइट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें