फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडी के कॉमन फड़ पर कब्जा करने की लगी होड़

Fri, 05 Apr 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी34: सफीदों अनाज मंडी में आढ़तियों के द्वारा फैलाए गए गेहूं। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। प्रदेश की अनाज मंडियों में भले ही सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं की खरीद करने के आदेश दिए हैं, लेकिन इस बार गेहूं की फसल के पकने में देरी है। इस बार मंडियों में गेहूं देरी से पहुंचेगा, लेकिन सफीदों की अनाज मंडी में आढ़ती शेडों के नीचे कॉमन फड़ों पर पुराना गेहूं डालकर कब्जा करने शुरू कर दिए हैं, ताकि जैसे ही फसल आनी शुरू हो तो वह डलवा सकें।
विज्ञापन

मंडी में कॉमन फड़ की यह कब्जा कार्रवाई काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। व्यवस्था यह होती है कि कॉमन फड़ पर कोई भी आढ़ती कहीं पर भी किसान की फसल डलवा सकता है। लेकिन इसके उलट मंडी में आढ़तियों ने अपनी-अपनी दुकानों के आगे पुराने गेहूं कहीं से लाकर डालना शुरू कर दिया। उस गेहूं को दुकानों के सामने कॉमन फड़ पर पतला-पतला फैला दिया है, ताकि उनका कब्जा बरकरार रहे। यह काम वे आढ़ती कर रहे हैं, जिनके पास किसानों की फसल अधिक आती है। उनको लगता है कि कहीं उनको फसल डालने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
मार्केट कमेटी सचिव ने आढ़तियों को जारी की पत्र
मार्केट कमेटी सचिव ने आढ़तियों को पत्र लिखकर यह गेहूं उठवाने के निर्देश दिए हैं। पत्र में सचिव ने निर्देश दिए हैं कि आढ़तियों ने नई अनाज मंडी में फड़ पर कब्जा करने की मंशा से पुराने गेहूं फैलाए हैं। ऐसा करके वे एचएपीएम एक्ट-1961 की धारा-10 के तहत वर्णित लाइसेंस की शर्तों की अवहेलना कर रहे हैं इसलिए वे फैलाए गए गेहूं को जल्द उठवाकर फड़ों को खाली करें अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मार्केट कमेटी सचिव
मार्केट कमेटी सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी में आढ़तियों को पत्र लिखा गया है। आढ़तियों ने उन्हें इस फैलाए गए गेहूं को जल्द ही उठा लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि मंडी में एक ट्रॉली गेहूं आया है। नमी होने के कारण नहीं बिकी है, धीरे-धीरे मंडी में गेहूं की आवक गति पकड़ने वाली है।

04जेएनडी34: सफीदों अनाज मंडी में आढ़तियों के द्वारा फैलाए गए गेहूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें