फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिले खराब फसलों का मुआवजा : डूमरखा

Thu, 11 Sep 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी51-लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपते हुए जजपा कार्यकर्ता। स्रोत
विज्ञापन
जींद। जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जलभराव में खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष जोरा सिंह डूमरखां के नेतृत्व में जजपा कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर एसडीएम सत्यवान मान को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष जोरा ने कहा कि गांव उझाना, पड़ाना, ढिगाना, निडाना, भिड़ताना गांव में जलभराव हुआ है। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अधिक से अधिक मोटर लगाकर पानी की निकासी की जाए। जिला प्रवक्ता विकास जागंड़ा ने कहा कि शहर में सड़कों पर गड्ढों के कारण आए दिन हादसों से लोगों की जान को खतरा है। इनको भी ठीक करवाया जाए। इस अवसर पर कृष्ण राठी, अमरजीत ढांड़ा, सुरेंद्र गोयत, शमशेर बद्दोवाल, ईश्वर नैन, ताराचंद चहल, कर्मपाल ढुल, कर्मबीर, मंजीत, बलजीत नैन भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें