फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समिति ने पोकरी खेड़ी से शुरू किया नशामुक्ति अभियान

Fri, 28 Jun 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी11: कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करते हुए समिति सदस्य व एसआई नरेश ढांडा। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। जोशी समाज सेवा समिति ने पोकरी खेड़ी गांव से नशामुक्ति अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर एसआई नरेश ढांडा ने शिरकत की।
विज्ञापन

समिति के सदस्य विनोद जोशी ने कहा कि नशे ने देश की जड़ों को खोखला कर दिया है। इस बुराई को खत्म करने के लिए समिति ने नशामुक्ति अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को आने वाले दिनों में पूरे जिले के साथ प्रदेशस्तर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

समिति का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर इस बुराई को जड़ से खत्म करना है। इसमें गांव के युवाओं के अलावा महिलाओं ने भाग लिया। एसआई नरेश ढांडा ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है। हमें समय-समय पर नशामुक्ति शिविर लगाकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना चाहिए।

27जेएनडी11: कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करते हुए समिति सदस्य व एसआई नरेश ढांडा। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें