फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महाराजा अग्रसेन जयंती के आयोजन को लेकर समिति का गठन

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। महाराजा अग्रसेन जयंती के आयोजन की तैयारियां करते हुए समिति सदस्य। स्रोत संस्था - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नरवाना। महाराजा अग्रसेन जयंती के भव्य आयोजन को लेकर शनिवार को सनातन धर्म मंदिर, रेलवे रोड में अग्रवाल समाज की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में शहर के अग्रवाल समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आगामी 11 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह समिति नरवाना का गठन किया गया। समिति में हंसराज बंसल को संरक्षक, जयदेव बंसल को प्रधान, मुकेश अग्रवाल को महासचिव, उपेंद्र गर्ग व सुभाष सिंगला को उपप्रधान, अर्जुन गोयल को कैशियर, दीपक गर्ग को ऑडिटर और मोहित बंसल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सलाहकार समिति में राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाले, रोहतास सिंगला, भारत भूषण गर्ग, मेसी प्रधान, नरेश जैन और विनोद मंगला को शामिल किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में राहुल बंसल, अशोक गोयल, जॉनी सिंगला, सुशील काका, नाथूराम गोयल, विनोद गोयल और विनय गर्ग को जिम्मेदारी दी गई। महिला समिति में नीलम बंसल को महिला प्रधान, रेखा मित्तल को उपप्रधान और मंजू गर्ग को महासचिव नियुक्त किया गया। बैठक में समाज के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती समारोह में समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगामी दिनों में तैयारियों को गति दी जाएगी। उन्होंने सभी अग्रवाल बंधुओं से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें