फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितखेड़ा और भंभेवा स्टेशन के बीच लगभग एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जीआरपी को सूचना मिली कि ललितखेड़ा व भंभेवा स्टेशन के बीच एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। जीआरपी प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त के लिए मृतक की तलाशी ली तो उसके पास कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का रंग सांवला है। काले रंग की बनियान, नीली जींस तथा टी-शर्ट पहने हुए है। जीआरपी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि मृतक की शिनाख्त के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें