फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दूषित पानी पीने के लिए मजबूर कॉलोनी के लोग

Sun, 05 May 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी30: समस्या की जानकारी देते हुए कालोनी निवासी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। नगर के वार्ड नंबर 16 स्थित ताराबस्ती के लोग टूटी हुई पाइप लाइन के कारण गंदा पानी पीने को मजबूर है। इस संबंध में कॉलोनी वासियों जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ, डीसी, एसडीएम सफीदों व जन स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर समस्या के निराकरण की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पत्र में वार्ड नंबर 16 की पार्षद मंजू, कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार, अमन कुमार, दीपक ने कहा कि तारावती कॉलोनी में कालेज गेट के सामने पाइप लाइन टूटी होने के कारण घरों में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। जिस कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इस समस्या के कारण पीने का पानी कही ओर से लाने या पानी के कैंपर मंगवाने को मजबूर हैं। उन्होंने इस समस्या की शिकायत दो नवंबर 2023 तथा 17 अप्रैल 2024 को विभाग को ऑनलाइन भेजी थी लेकिन विभाग की ओर से समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ। जिसके कारण कॉलोनी के लोग लगातार गंदा व बदबूदार पानी पी रहे हैं। इस पानी के कारण लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया है लेकिन विभाग आंख मूंदे बैठा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई कि उन्हें इस समस्या से निजात दिलवाई जाए।

04जेएनडी30: समस्या की जानकारी देते हुए कालोनी निवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें