10जेएनडी27: मृतक होमगार्ड रामशरण का फोटो। संवाद
सफीदों। असंध के पास देर रात हुई सड़क दुर्घटना में जित तीन युवकों की मौत हुई थी, उनमें से दो युवक सफीदों क्षेत्र के हैं। इनकी पहचान सफीदों के गांव रिटोली निवासी 30 वर्षीय रामशरण, गांव हरिगढ़ निवासी 21 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई। तीसरा युवक असंध के अरड़ाना गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील था। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर असंध से वाया गांव अरड़ाना होकर सफीदों की तरफ आ रहे थे। इसी सड़क पर तूड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें असंध के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर बाद हरिगढ़ में अभिषेक का तथा रिटोली में रामशरण का अंतिम संस्कार किया गया। अभिषेक अरड़ाना निवासी सुनील के साथ जागरण में कलाकार की भूमिका निभाता था। वहीं रिटोली गांव निवासी रामशरण होमगार्ड था और उसकी ड्यूटी पिल्लूखेड़ा थाना में थी।
10जेएनडी27: मृतक होमगार्ड रामशरण का फोटो। संवाद