07जेएनडी16 : यूनिट का भ्रमण करने के लिए पहुंची छात्राएं। स्रोत संस्थान।
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से वाणिज्यिक भ्रमण में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया। वाणिज्यिक भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं को लविश पानीपत यूनिट का दौरा करवाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. उपासना ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ कार्य के व्यावहारिक पक्षों से भी अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने धागा निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं फाइबर चयन, स्पिनिंग, ड्राइंग और पैकेजिंग का अवलोकन किया। भ्रमण के दूसरे चरण में छात्राएं चुलकाना धाम श्री श्याम बाबा मंदिर पहुंची। इस काम में उन्हें रेखा सैनी का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कीर्ति बंसल, ज्योतिका और नारायण का मौजूद रहे। संवाद