फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदो के शुक्ल मोहल्ले में मिला कोबरा

Thu, 18 Apr 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों के शुक्ल मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां के एक घर में कोबरा सांप निकल आया। घर के लोगों को वहां पर सांप के होने की भनक जैसे ही लगी तो उन्होंने मोहल्ले के लोगों को अवगत करवाया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग व स्नेकमैन सतीश फफड़ाना को दी गई। सूचना पाकर वाइल्ड लाइफ अधिकारी मनदीप व स्नेकमैन सतीश फफड़ाना मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़कर निकाला और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्नेकमैन सतीश फफड़ाना ने बताया कि यह सांप काफी नुकसानदायक साबित हो सकता था और इसका काटा हुआ व्यक्ति 30-40 मिनट तक ही जिंदा रह सकता है। वह पिछले 30 सालों से सांप पकड़ने का काम कर रहे हैं और काफी सांपों को पकड़ चुके हैं। वह लोगों को सांप पकड़ने की कला भी बता रहे हैं। सतीश ने बताया कि उन्होंने सांप पकड़ने के लिए चेन्नई, पुणे, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें