28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद
जींद। त्योहारी सीजन होने के चलते रेलवे प्रबंधन ने जींद से गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेन में डिब्बे बढ़ा दिए हैं। इन एक्सप्रेस ट्रेनों में वातानुकूलित, आरक्षित और सामान्य डिब्बों को जोड़ा गया है। रेलवे प्रबंधन ने एक्सप्रेस ट्रेनों में डिब्बों की संख्या अस्थायी तौर पर बढ़ाई है। मार्च से एक अप्रैल तक इन डिब्बों के साथ एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेंगी। उसके बाद इन डिब्बों को हटा दिया जाएगा। त्योहारी सीजन के चलते ट्रेन में होने वाली भीड़ से यात्रियों को निजात दिलाने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है। डिब्बों के बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी। वह सामान्य डिब्बों में भी आरामदायक सफर कर सकेंगे। गाड़ी संख्या 19701-02 जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 1 से 31 मार्च तक एक थर्ड वातानुकूलित, एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 12482-81 श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में श्रीगंगानगर से 1 से 31 मार्च तक एवं दिल्ली से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी कर दी गई है। गाड़ी संख्या 14731-32 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली से 1 से 31 मार्च तक एवं बठिंडा से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक तीन साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा 20409-10 दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट ट्रेन में 2 मार्च से 1 अप्रैल तक एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों को अस्थायी तौर पर जोड़ा गया है।
24 को होलिका दहन और 25 को होगा फाग
मार्च में साल के विशेष त्योहार आ रहे हैं। देशभर में यह त्योहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इन त्योहारों के बाद अप्रैल में अगले साल के त्योहार शुरू हो जाएंगे। 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार है, जिसको देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके बाद 24 मार्च को होलिका दहन त्योहार आएगा। उसके अगले दिन 25 मार्च को फाग का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार विशेषकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में खास प्रसिद्ध है।
जींद जंक्शन से गुजरने वाली चार ट्रेन के डिब्बों में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन उनके पास कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। हालांकि ट्रेनों के डिब्बों में बढ़ोतरी होने से त्योहारी मौसम में प्रवासियों को काफी फायदा होगा। -जयप्रकाश, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद