04जेएनडी10 : वीरभवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कर्मवीर सैनी। संवाद
सफीदों। वीरभवन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कॉन्फेड के चेयरमैन एवं प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों का कर्ज माफ करके ऐतिहासिक कदम उठाया है। रविवार को मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में जो घोषणाएं की हैं वह किसानों को खुशहाल करने वाली हैं। सैनी ने कहा कि सोमवार को जींद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली आएंगे।
सैनी ने कहा कि अब हरियाणा में 14 की जगह सभी 23 फसलें की खरीद एमएसपी पर होगी। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया, जहां सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। हरियाणा में किसानों को न सिर्फ ट्यूबवेल के नए कनेक्शन दिए जाएंगे, बल्कि हरियाणा का किसान अब किसी भी कंपनी का तीन स्टार मोटर इस्तेमाल कर पाएगा। उनके साथ सुभाष जैन, सेवाराम सैनी, प्रमोद कुमार, जगदीश कश्यप, सुरेश कुमार, अर्जुन, वीरेंद्र सैनी, रामकिशन शर्मा, सूरत सिंह, सुशील शर्मा, सरदार जसपाल मान, सुशील सैनी भी मौजूद रहे।
04जेएनडी10 : वीरभवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कर्मवीर सैनी। संवाद