01जेएनडी19: रोहतक रोड की टूटी हुई सड़क जहां पानी भरा हुआ है। स्रोत संगठन
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने रोहतक रोड की बदहाली का मुद्दा उठाया है। गोयल ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे अपने दौरे के दौरान देवीलाल चौक से रोहतक रोड बाईपास तक सड़क का स्वयं निरीक्षण करें। डॉ. गोयल ने बताया कि चार साल पहले भारी जन-आंदोलन के बाद बनी यह सड़क कुछ ही समय में टूट गई। संवाद