फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम फ्लाइंग ने टायर फैक्टरी पर मारा छापा

विज्ञापन
ड्रेन में छोड़े जा रहे पानी का सैंपल लेती विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। गांव अनूपगढ़ के समीप स्थित एक टायर फैक्टरी पर वीरवार को दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। इस दौरान फैक्टरी का पानी ड्रेन में जाता पाया गया। टीम ने जलनिकासी को जेसीबी की सहायता से बंद करवा दिया। वहां से प्रदूषण कंट्रोल विभाग की टीम ने नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। साथ ही फैक्टरी मालिक को नोटिस जारी किया गया है। आगामी कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण विभाग अमल में लाएगा।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और टीम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी विपिन कुमार भी शामिल हुए। टीम ने फैक्टरी में पहुंच कर दस्तावेजों को जांचा तो उनके पास एनओसी मिली। फैक्टरी का गंदा पानी ड्रेन में छोड़ा जा रहा था। गंदे पानी के निपटान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए थे। इसपर टीम ने पानी के नमूने भरकर प्रयोगशाला भेज दिए और जेसीबी की सहायता से जलनिकासी के रास्ते को बंद करा दिया। फैक्टरी का संचालन असंध निवासी चिंटू कर रहा था। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग कार्रवाई करेगा। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि फैक्टरी का पानी ड्रेन में छोड़ा जा रहा था। पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें