फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम फ्लाइंग ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का किया निरीक्षण

Thu, 12 Oct 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में निरीक्षण करती सीएम फ्लाइंग की टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीजींद। जिले के सरकारी विभागों में आमजन की शिकायतों और विभागों की कार्यशैली को लेकर सीएम फ्लाइंग लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इसके चलते सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में सभी कर्मी मौजूद पाए गए। टीम ने विभागीय जानकारी जुटाई और लंबित शिकायतों का विवरण लिया। रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। इसके अलावा कार्यालय के नौ में आठ कर्मचारियों ने रजिस्टर में हाजिरी नहीं लगाई थी, जब जांच की तो पाया कि उन्होंने ऑनलाइन हाजिरी लगाई थी। इस पर जांच अधिकारियों ने एक तरीके से ही हाजिरी लगाने को कहा।
विज्ञापन



सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मी कार्यालय में नहीं रहते हैं, जिसके कारण आमजन की शिकायतों का समाधान समय पर नहीं होता। इससे लोगों को परेशानी होती है। शिकायत के आधार पर डीएसपी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। स्पेशल अधिकारी के तौर पर नायब तहसीलदार अजय कुमार को नियुक्त किया गया। टीम जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंची तो कार्यालय के सभी नौ कर्मी हाजिर पाए गए। कौशल रोजगार के तहत लगे 10 कर्मी भी मौजूद थे। यहां टीम ने कार्यवश आए लोगों की समस्याओं को भी सुना। इसके बाद सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय से लंबित शिकायतों का विवरण जुटाया है। इस रिपोर्ट को बनाकर मुख्यालय को भेज दी है। डीएसपी रविंद्र ने कहा कि जब ऑनलाइन हाजिरी लग चुकी है तो फिर रजिस्टर में कोई जरूरत नहीं है। इसलिए सभी कर्मचारी केवल एक ही तरीके से हाजिरी लगाएं तो ज्यादा बेहतर होग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें