19जेएनडी26: कागजी कार्यवाही करते हुए सीएम फ्लाइंग एवं फूड सेफ्टी विभाग टीम। स्रोत प्रशासन
जींद। सीएम फ्लाइंग एवं फूड सेफ्टी विभाग द्वारा वार्ड नंबर एक में चल रही पनीर फैक्टी पर छापेमारी की। टीम ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए है। फूड सेफ्टी अधिकारी जींद डॉ. योगेश कादियान ने बताया कि सीएम फ्लाइंग एवं फूड सेफ्टी विभाग की ओर से संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। पनीर की फैक्टी है जहां पनीर बनाया जा रहा है। उसको चेक करने आए थे। पनीर के सैंपल लिए गए है। पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए है। जो रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।