फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम फ्लाइंग को एक पर मिला दो अन्य डिपो का राशन

Fri, 15 Mar 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीएम फ्लाइंग तथा खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने वार्ड 30 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन डिपो पर छापा डाला। एक डिपो पर तीन वार्डों के दो डिपो का राशन मिला। डिपो के बाहर बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था। डिपो संचालक विजिलेंस निगरानी कमेटी की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अनियमितता पाए जाने पर दोनों डिपो संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड 30 का राशन डिपो संचालक पवन राशन वितरण में अनियमितता बरत रहा है। इसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के सब इंसपेक्टर सतपाल के नेतृत्व में छापा डालने के लिए टीम बनाई गई, जिसमें सब इंस्पेक्टर चरण सिह, बिजेंद्र सिंह शामिल थे। टीम ने जब वार्ड 30 के डिपो पर दस्तक दी तो वहां बोर्ड नहीं लगा हुआ था। जब स्टाक की जांच की गई तो वह ज्यादा मिला। पूछताछ करने पर बताया कि उसके पिता बीरभान के नाम से वार्ड 29 तथा 31 का राशन डिपो है। दोनों राशन डिपो का राशन एक जगह से बांटा जाता है, जोकि नियमों के खिलाफ है। डिपो संचालक विजिलेंस निगरानी कमेटी की रिपोर्ट भी नहीं प्रस्तुत कर पाया। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने दोनों डिपो संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें