फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टायर जलाने वाली फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का छापा

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कैथल व सीएम फ्लाइंग की टीम ने संयुक्त रूप से नरवाना के हिसार रोड नजदीक रेलवे फाटक पर टायर जलाने वाली फैक्टरी पर छापा मारकर कार्रवाई की गई। सीएम फ्लाइंग के छापे के दौरान फैक्टरी मालिक आर्य नगर निवासी राकेश सिंगला मौके पर नहीं मिले। इसके बाद उसके भाई पंकज ने बताया कि राकेश कुमार धार्मिक यात्रा पर गए हैं। छापे के दौरान फैक्टरी में करीब 40 टन कच्चा मेटेरियल, टायर, 20 टन रबड़ मिली और 35 टन आयरन वायर जो टायर जलने के बाद निकलती है। मौका पर फैक्टरी में मौजूद पंकज कोई भी फैक्टरी के दस्तावेज पेश नहीं कर सके। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कैथल के जेई विपिन कु मार ने कागजात जमा करवाने के लिए 7 दिन का नोटिस दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें