फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना, नरवाना में मेघ बरसे, जींद-सफीदों के लोग तरसे

Tue, 09 Jul 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी11-नरवाना क्षेत्र में हाईवे पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जुलाना और नरवाना क्षेत्र में रविवार देर शाम को बारिश हुई तो जींद, सफीदों, अलेवा और पिल्लूखेड़ा सूखे रह गए। जुलाना में 10 और नरवाना में 8 एमएम दर्ज की गई। बारिश होने से नरवाना और जुलाना क्षेत्र में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नरवाना शहर के रेलवे स्टेशन पर जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बाद क्षेत्र में धान की रोपाई में तेजी आई है।
विज्ञापन

जींद क्षेत्र में जून के अंतिम दिनों में बारिश होने के बाद से अब तक नहीं हुई है। यहां पर केवल बूंदाबांदी हुई है। यहां के किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि धान की रोपाई का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए पानी की अधिक जरूरत है। बारिश नहीं होने से उनको डीजल फूंककर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। हरियाणा में मानसून की सक्रियता कम हो गई है। इससे कई दिनों तक सिर्फ बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी।
जिले में 17 जुलाई तक मानसून इसी तरह चलेगा। इसके बाद बारिश होने की संभावना बनेगी और अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


आगामी दिनों में हो सकती है बूंदाबांदी

अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हो सकती है मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी तरह बुधवार और वीरवार को अधिकतम 37 और न्यूनतम 29 डिग्री व शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इन दिनों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की आस है। शनिवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को पूरा दिन धूप खिलने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले तीन दिन तक बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 18 जुलाई से कई दिन तक बारिश की संभावना बन रही है।

जिले में आगामी दिनों में बारिश के बजाय बूंदाबांदी होने की संभावना है। इन दिनों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। 17 जुलाई के बाद मानसून फिर सक्रिय होगा।-राजेश कुमार, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा।

08जेएनडी11-नरवाना क्षेत्र में हाईवे पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें