फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आकाश में छाए बादल, किसानों की बढ़ाई धड़कन

Tue, 05 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मंगलवार दोपहर बाद आकाश में बादल छाने से किसानों की सांसें अटकी रहीं। बूंदाबांदी के आसार भी बने रहे। किसानों को लगातार भय सता रहा है कि कहीं मौसम खराब हुआ तो उनकी बची फसल चौपट हो जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 70 प्रतिशत तथा हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बादल छाने के आसार हैं।
विज्ञापन

किसान बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि की मार से उभरे नहीं थे कि मंगलवार दोपहर बाद आकाश में बादल फिर से खतरा बनकर मंडराने लेगे। इसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखने के लिए मिलीं। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अब फिर से बादल खतरा बनकर मंडराने लगे। मौसम के बिगड़े तेवर उनकी बची हुई फसल को चौपट न कर दे। उचाना तथा नरवाना के किसानों का फसल मुआवजा की मांग को लेकर अधिकारियों की चौखट पर दस्तक देने का सिलसिला भी जारी रहा।
बारिश तथा ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट आई है। रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। सुबह तथा शाम ठंड बनी रहेगी। दिन के तापमान में कुछ वृद्धि होगी। मौसम शुष्क बना रहेगा। आकाश में बादल भी दिखाई देगी। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें