फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धीरे-धीरे खुलने लगे बंद रास्ते

Mon, 26 Feb 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी37 : पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार।
विज्ञापन
जींद। पिछले तीन दिन से दातासिंह वाला बॉर्डर पर शांति रहने के बाद जिले में हालात सामान्य होने लगे हैं। पुलिस भी अब रास्ते खोल रही है। नरवाना में नहर के पास लगे ब्लॉक्स को हटा दिया गया है। इसके अलावा पोली गांव में भी जींद-रोहतक नेशनल हाईवे से अवरोधक हटा दिए गए हैं। फिलहाल जिले में दातासिंह वाला बॉर्डर पर ही जींद-पटियाला नेशनल हाईवे सील है। पुलिस ने लोगाें से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में न आएं और कानून का सम्मान करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शांतिप्रिय रहकर अपनी मांग उठाने का हक है, लेकिन इसके लिए हिंसा का रास्ता अपनाने का किसी को हक नहीं है। नौजवानों को ऐसे भड़ाकाऊ भाषणों से तथा किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए। यदि सरकार से कोई मांग है तो वह एक स्थान पर शांतिपूर्वक धरना देकर की जा सकती है। इस आंदोलन में जिन भी लोगों को चोट लगी है, चाहे वह किसान हों या पुलिस कर्मचारी सभी किसी न किसी के बच्चे हैं, इसलिए शांति और बातचीत से बड़ी से बड़ी समस्या का हल हो सकता है। आंदोलन का उग्र रूप किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न ही इससे किसी का भला हो सकता है। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने तथा अपने घर लौट जाने की अपील की, ताकि आमजन को भी कोई परेशानी न हो।

25जेएनडी37 : पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार।

25जेएनडी37 : पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें