फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई में चलाया सफाई अभियान

Thu, 18 Sep 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी11-राजकीय आईटीआई में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई करते हुए कर्मचारी। स्रोत आईटीआई
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान दो अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने कहा कि स्वच्छता को केवल आदत नहीं बल्कि जीवन का संस्कार और स्वभाव बनाना चाहिए। स्वच्छता ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का आधार है। अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर सामूहिक श्रमदान किया। आईटीआई परिसर के कमरों, प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं और पार्कों की सफाई की गई। इस अवसर पर मंगल सिंह, नरेंद्र ढुल, सुरेंद्र खटकड़, सुरेंद्र सैनी और श्याम सुंदर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें