13जेएनडी04-एसपी जींद से शिकायत देने के लिए परिवार सहित पहुंची अंग्रेजो देवी। स्रोत महिला
जींद। खरकरामजी गांव के सरकारी स्कूल की सफाई कर्मचारी ने स्कूल मुखिया और अन्य शिक्षकों पर धोखाधड़ी करने व मामला रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शनिवार को सफाई कर्मचारी अंग्रेजो देवी ने जींद के एसपी सुमित कुमार से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
जामनी गांव निवासी अंग्रेजो देवी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह खरकरामजी गांव के सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी है। उनके पति हवासिंह की मौत हो चुकी है। गत दिनों स्कूल में चोरी हो गई थी। चोर स्कूल से इन्वर्टर-बैटरी चोरी करके ले गए थे। स्कूल मुखिया और अन्य शिक्षकों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर चोरी हुए सामान की राशि के रूप में उससे 58 हजार रुपये ऐंठ लिए। उसे जातिसूचक गाली दी। इसके अलावा उन्होंने मारपीट करते हुए सरकारी निर्देशों की अवहेलना करते हुए उसकी रात में चौकीदारी करने की ड्यूटी लगा दी। चोरी के मामले में 11 अक्तूबर को उसे सदर थाने में भी बुलाया गया था। वहां उसे धमकाकर कागज पर हस्ताक्षर करवाया गया। उसकी शिकायत को रफा-दफा कर दिया गया। उसने एसपी से गुहार लगाई कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
13जेएनडी04-एसपी जींद से शिकायत देने के लिए परिवार सहित पहुंची अंग्रेजो देवी। स्रोत महिला