फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिना वर्दी मिले कर्मियों की लगाई क्लास

Sat, 04 May 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी32 : एचकेआरएनएल कर्मचारियों को संबो​धित करते सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में एचकेआरएनएल के तहत लगे कर्मियों की भारी भरकम फौज काम कर रही है, लेकिन जब व्यवस्था की बात आती है तो वह नजर नहीं आते। शुक्रवार को सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल ने इन कर्मियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए सख्त निर्देश दिए कि अगर कोई कर्मी बिना वर्दी के काम करते हुए मिला और मरीजों व तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मियों की संख्या 220 है। यहां तीन शिफ्टों में यह कर्मचारी काम करते हैं। हर कार्य के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। काफी कर्मचारी ऐसे हैं जो वर्दी नहीं पहनते हैं। इसके अलावा ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कोई मरीज या तीमारदार इन कर्मियों के दुर्व्यवहार की शिकायत अधिकारियों से नहीं करता हो। ऐसे में कई शिकायतें मिलने पर सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला, डाॅ. अरविंद, डाॅ. रमेश पांचाल ने इन कर्मियों की क्लास ली। डॉ. गोपाल ने कहा कि कर्मियों की कई तरह की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर उन्हें निष्ठा से काम करने के लिए कहा गया है।

03जेएनडी32 : एचकेआरएनएल कर्मचारियों को संबोधित करते सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें