04जेएनडी32-एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : संवाद
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा नकल रहित रही। दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा शुरू हुई। कड़ी जांच के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि तीन मार्च को दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान नरवाना में एक युवक दूसरे विद्यार्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। वहीं उड़नदस्ता टीम की संख्या नौ से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। जिलेभर से राजकीय और प्राइवेट स्कूलों के दोनों कक्षाओं के लगभग साढ़े 36 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें से 10वीं कक्षा के 21 हजार से अधिक और 12वीं कक्षा के साढ़े 15 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 29 मार्च तक होगी। परीक्षा को लेकर जिले में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से जींद ब्लॉक में 39, नरवाना ब्लॉक में 15, उचाना ब्लॉक में 17 और सफ ीदों ब्लॉक में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुपरिंटेंडेंट विजेंद्र सिंह के अनुसार मंगलवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा नकल रहित रही है। उड़नदस्ता टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रही है।